Home अपराध तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, चालक...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार

0
11

सलोन/रायबरेली। सलोन थाना क्षेत्र के पकसरांवा-बसंतगंज मार्ग पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बसंतगंज निवासी मोहम्मद अतीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई चांद बाबू (19) अपने साथी मोहम्मद वारिस के साथ दो दिन पूर्व की शाम करीब पांच बजे पकसरांवा से बसंतगंज लौट रहा था।

रास्ते में सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चांद बाबू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें -  डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here