Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao : रंजिश में चली गोली से युवक घायल, पुलिस ने दो...

Unnao : रंजिश में चली गोली से युवक घायल, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, उन्होंने बताया दूसरा किस्सा

0
98

[ad_1]

विस्तार

शुक्लागंज, गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत लोचन खेड़ा गांव में मंगलवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसमें एक पक्ष की ओर से चली गोली एक युवक को जा लगी। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। शेष के लिए दबिश दी जा रही है।

लोचन खेड़ा निवासी नरेश पुत्र सुखलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यहीं के रहने वाले अशोक, संजय, सूरज, सनी और नीशू मंगलवार रात उनके घर के बाहर आए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन्हीं में से एक युवक ने नरेश पर फायर झोंक दिया जिससे गोली पीठ में जा लगी। 

यह भी पढ़ें -  घर में महिला की जलकर मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि नरेश द्वारा एक पुराने मामले में पेश बंदी की जा रही है। आरोप बेबुनियाद है और स्वयं द्वारा गोली चलाई गई। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। नरेश की पीठ में छर्रे लगे हैं। आरोपी अशोक और संजय को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here