Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: पुलिस को चकमा देकर भागे दो युवक

Unnao News: पुलिस को चकमा देकर भागे दो युवक

0
71

[ad_1]

बारासगवर। छेड़छाड़ के दो आरोपियों को लेकर थाने आ रही पुलिस को रास्ते में चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। हालांकि अब पुलिस ऐसे किसी भी मामले से इन्कार कर रही है।

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तीन दिन पहले दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पीड़िता ने एसपी से शिकायत करने की बात कही तो पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को पकड़ा और थाने लेकर जा रही थी। रास्ते में दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस गांव आई थी और एक ही परिवार के दो युवकों को साथ ले गई थी। हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इन्कार कर रही है। बक्सर चौकी इंचार्ज स्वदेश यादव ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: पुल की मरम्मत के दौरान कई बार लगा जाम, लोग हलकान

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here