Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: बाइक में बैठी महिला को सांड़ ने गिराया, सिर में...

Unnao News: बाइक में बैठी महिला को सांड़ ने गिराया, सिर में चोट से मौत

0
83

[ad_1]

उन्नाव। पति के साथ मायके जा रही महिला को माखी चौराहे पर बाइक रोकने पर पास में खड़े सांड ने सींग मार कर गिरा दिया। सड़क पर गिरने से घायल हुई महिला को पति ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार सिर में गहरी चोट आने से मौत हुई है।

दही थानाक्षेत्र के गांव सिंघूपुर निवासी मुकेश रावत पत्नी रीमा (25) को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से माखी थानाक्षेत्र के गांव बाजीखेड़ा स्थित उसके मायके छोड़ने जा रहा था। बेल्सी-माखी मार्ग पर बेल्सी चौराहे पर भीड़ अधिक होने से मुकेश ने बाइक रोक दी। इस पर पीछे खड़े छुट्टा मवेशी ने अचानक रीमा पर हमला बोल दिया। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से पति मुकेश ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ रहे बच्चों में अमन (4) और वैभव (डेढ़ साल) बाल-बाल बच गए। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका के पिता भीमसेन व अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: करंट से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने शव रख लगाया जाम

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here