Home उत्तर प्रदेश उन्नाव फंदे से लटका मिला महिला का शव

फंदे से लटका मिला महिला का शव

0
57

[ad_1]

ख़बर सुनें

औरास। थाना क्षेत्र के मुस्ल्यावां गांव में रविवार सुबह महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला।
मुस्ल्यावां गांव निवासी सूरज की शादी आठ वर्ष पहले अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी रामसहरे की बेटी प्रीती (26) से हुई थी। उसके दो बच्चे अंश व हर्ष हैं। सूरज 10 माह पहले मुंबई मजदूरी करने गया था। रविवार सुबह प्रीति घर में अकेली थी। सास और ससुर बाहर गए थे। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद बच्चे घर के अंदर गए तो मां प्रीती का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका देखकर उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
ससुर रामदास ने बहू के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी पर वह कारण नहीं स्पष्ट कर सके। एसओ संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: समय से काम पूरा न करने पर 2.04 करोड़ जुर्माना

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here