Unnao: घर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

0
19

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Jun 2022 05:22 PM IST

ख़बर सुनें

उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का शव घर के बरामदे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। उसके पैर जमीन पर छू रहे थे। जांच में उसके शराब का लती होने और पारिवार से अक्सर विवाद की बात सामने आई है।

थानाक्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मिथुन उर्फ मनोज (24) मजदूरी करता था। शराब का लती होने से आए दिन वह रात में नशे की हालत में ही घर आता था। इससे परिजन उसे डांट देते थे। बुधवार रात को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा। सुबह परिजनों ने मिथुन का शव घर के बरामदे में रस्सी के फंदे से लटका देखा।

बड़े भाई राजेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के नशे में होने और सिर में भी पीछे गहरी चोट मिली है। यह चोट गिरने से या हमले से भी आ सकती है। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों में से किसी ने आरोप नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें -  उन्नाव: गड्ढे में बाइक जाने से वृद्धा सड़क पर गिरी, इलाज के दौरान मौत

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here